Punjab News: पंजाब में परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, घर के बाहर गंदगी फैलाने पर हुआ विवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में ताजपुर रोड सीआईए-2 थाने के पास बदमाशों ने परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के 3 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। बदमाशों ने परिवार की एक महिला की उंगलियां तलवार से काट दीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

खून से लथपथ परिवार सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला की कटी उंगलियों पर टांके लगाए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने इलाके में चिकन कॉर्नर चलाने वाले एक व्यक्ति पर हमले का आरोप लगाया है।

Fight
Fight

शराब पीकर घर के बाहर करते थे हंगामा

पीड़ित कर्मजीत ने बताया कि उसके घर के पास जग्गी चिकन कॉर्नर है। यहां आए दिन लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं। कई बार लोग उसके घर के बाहर उल्टियां भी करते हैं।

drink
drink

वह अपने घर के पास आए दिन होने वाले झगड़ों से तंग आ चुका है। उसने कई बार चिकन कॉर्नर के मालिक से दुकान पर शराब परोसना बंद करने को कहा।

गंदगी फैलाने पर डांटने पर हुआ विवाद

कर्मजीत के पिता धर्मवीर ने बताया कि कल रात कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर उल्टी की। आज सुबह जब उनकी मां शकुंतला देवी ने उन्हें गंदगी फैलाने के लिए डांटा तो उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाकर परिवार पर हमला कर दिया।

Victim Dharamveer showing his injuries.
Victim Dharamveer showing his injuries.

पीड़ित शकुंतला ने बताया कि बदमाशों के पास तलवारें और कुल्हाड़ी थी। अगर कोई चिकन कॉर्नर मालिक से बात करने की कोशिश करता है तो वे गुंडागर्दी करते हैं। उन्होंने इस मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *