Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ कसा शिकंजा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य निवासियों को पौष्टिक और मिलावट रहित ख़ुराक मुहैया करवाना यकीनी बनाने और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ और सख्ती सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने सम्बन्धित पक्षों को सख़्त चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने यह बात आज पंजाब सिवल सचिवालय चंडीगढ़ में सुरक्षित भोजन और सेहतमंद ख़ुराक संबंधी राज्य स्तरीय सलाहकार कमेटी की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। जंजूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सख़्त हिदायतें हैं कि गुणवत्ता और लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न किया जाए और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके इलावा मिलावटखोरी रोकने के लिए जागरूकता के साथ चैकिंग, लैब टेस्टिंग आदि कारगर कदम भी उठाए जाएँ क्योंकि यह लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। राज्य सरकार सेहत के मामलों को लेकर बहुत गंभीर है। सब्जियों और फलों को ग़ैर कुदरती तरीकों के साथ पकाने के मामलों को गंभीरता के साथ लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस व्यवहार को रोकने के लिए चैकिंग की जाए।

कोई भी खाद्य सामग्री बिना लायसैंसिंग और रजिस्ट्रेशन के न बेची जाए

फूड सेफ्टी मोबाइल वाहनों और टेस्टिंग वाली लैबज़ को बढ़ाया जाए। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सुबह की प्राथना सभाओं में विद्यार्थियों को मिलावटखोरी संबंधी जागरूक किया जाए और इस सम्बन्धी विद्यार्थियों के मुकाबले भी करवाए जाएँ। खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री के लिए लायसैंसिंग और रजिस्ट्रेशन लाज़िमी करार देते हुए यह यकीनी बनाया जाए कि कोई भी खाद्य सामग्री बिना इसके न बेची जाए।

जंजूआ ने ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने पर ज़ोर देते हुए स्टाफ की भर्ती, निगरानी टीमों के लिए वाहनों की व्यवस्था और राज्य भर में और नयी लैब स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चैकिंग टीमों की तरफ से दूध से तैयार होने वाले उत्पादों जैसे कि मक्खन, पनीर और देसी घी की मिलावट करने वालों पर सख्ती करते हुए छापेमारी की जाए। निगरान टीमों की संख्या बधाई जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. पी. सिंह ने इट राइट मुहिम के अंतर्गत सरकारी अदारों को विशेष कर मैडीकल कालेज, नरसिंग कॉलेज और अन्य शैक्षिक अदारों को सर्टीफिकेशन करवाने के लिए कहा। ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन (एफ. डी. ए.) के कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने मुख्य सचिव को फूड सेफ्टी विंग की तरफ से की जा रही गतिविधियों के बारे अवगत करवाया।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवासतवा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा जसप्रीत तलवार, प्रमुख सचिव कृषि सुमेर सिंह गुर्जर, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड अमृत कौर गिल, ए. एम. डी. पनग्रेन परमपाल कौर, डायरैक्टर लैब रवनीत कौर और ज्वाइंट कमिशनर ख़ाद्य मनोज खोसला भी उपस्थित थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *