डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए पार्टी उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू को उस समय बल मिला जब पिछले एक साल में आप की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर फिल्लौर हल्के के कई कांग्रेसी परिवार कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इस मौके पर भुच्चो हल्के के विधायक मास्टर जगसीर सिंह ने इन परिवारों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत कर उनकी चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई गई। आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले लोगों का नेतृत्व कर रहे सरपंच हरकंवल सिंह बेगमपुर ने कहा कि हमारी टीम 10 मई को इलाके के हर बूथ पर पूरे तनमन से जिम्मेदारी निभाएगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू को फिल्लौर हल्के से बड़ी लीड मिलेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व चेयरमैन नील गर्ग, चेयरमैन अनिल ठाकुर सहित एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, सुखजिंदर रोमाणा, चमन लाल हैप्पी, मास्टर सुखदीप सिंह, विधायक के PA मित्तल साहिब और आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप विशेष रूप से हाज़र रही।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार










