Jalandhar By Poll: AAP सरकार ने सिर्फ एक साल में अपने ज्यादातर वायदों को पूरा करके दिखाया- अमृतपाल सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सिर्फ एक साल में अपने ज्यादातर वायदों को पूरा करके दिखाया है। अब वह दिन भी दूर नहीं जब AAP की पंजाब के लोगों से किए गए सभी वायदे पूरे होंगे। ये बातें आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

अमृतपाल सिंह ने लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभा की और लोगों से रिंकू को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार रिंकू की जीत जालंधर के विकास को और आगे लेकर जाएगी। जीतने के बाद रिंकू जालंधर की आवाज को पूरे जोर से लोकसभा तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

अमृतपाल सिंह ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है। मान सरकार पिछले एक साल से अपनी कल्याणकारी नीतियों से लोगों का दिल जीत रही है। सरकार बनने के बाद मान सरकार ने मुफ्त बिजली जैसे प्रमुख कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसी तरह सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जालंधर उत्तरी के वार्ड नंबर 63 और जालंधर वेस्ट के वार्ड नंबर 77 में प्रचार किया और जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को आम आदमी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया और मान सरकार के काम के आधार पर आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ वार्ड नंबर 77 जालंधर वेस्ट से विनीत धीर और हलका प्रभारी दिनेश ढाल उपस्थित थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *