Jalandhar By Poll: मान सरकार की नीतियों से प्रभावित जालंधर वासियों की पहली पसंद बनी AAP

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर के गुरु रविदास चौक स्थित लोकसभा चुनाव (Jalandhar By Poll) कार्यालय में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में बढ़ संख्या में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थक सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी का हिस्सा बने सभी मेंबरों का स्वागत करते हुए सरदार बरसट ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आम लोगों की पार्टी में हमेशा उनके मान-सन्मान का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों की भलाई के बारे में सोचती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

गौरतलब है कि ‘आप’ नेता हरद्वारी लाल व रशपाल सिंह राजू की मेहनत से आज बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल होने वालों में जसविंदर सिंह जस्सी, बाबा चीमा, गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, रमन कुमार, प्रभ दयाल, अजय कुमार, मनोज कुमार, लवप्रीत सिंह, राकेश कुमार और अन्य साथी शामिल थे

अल्पसंख्यक जन कल्याण युवा दल कमीशन के नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव कार्यालय गुरु रविदास चौक में आम आदमी पार्टी के पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में ‘अल्पसंख्यक जन कल्याण युवा दल’ और बसपा नेताओं के नाम भी शामिल हैं। शामिल हुए सभी नेताओं और साथियों ने कहना था कि पारंपरिक पार्टियों ने कभी भी उन्हें आगे आने का मौका नहीं दिया, पर ‘आप’ ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा गरीबों- मजदूरों और अल्पसंख्यकों की भलाई के बारे में सोचा और नीतियें बनाई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

बता दें उपरोक्त नेताओं और लोगों को पार्टी में शामिल करने के पीछे रशपाल सिंह राजू, बाबा चीमा, हरद्वारी लाल यादव और अमरीक बागड़ी की कड़ी मेहनत है। जिनके प्रयासों के लिए बाल मुकंद बाबरा (जिला सचिव बसपा), जमीन (उपाध्यक्ष), वरिंदर कुमार तोता, परवीन कुमार अहीर, कासिम, सलीम, मतलूब, मोमिन, शेरदिन, मुस्तफा, अहमद, नाजिम, राजकुमार, फारूक, तुसाद, नरेंद्र , आबिद, जुम्मा, जिंतेंद्र, अश्के,ओवेश, मेहरवान, कादिर खान और कई अन्य साथी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *