Jalandhar By Poll: ‘आप’ की ओर से जालंधर उपचुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में बैठकों का दौर जारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर जारी चुनाव प्रचार के दौरान स्माल स्केल इंस्ट्रीज की चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने लेदर कांप्लेक्स जालंधर में जालंधर के व्यापारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के व्यापारियों के प्रति काफी गंभीर हैं। पंजाब में व्यापारियों को काम करने के लिए अच्छा माहौल दिया जा रहा है, जिसको लेकर राज्य में माफिया राज खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार एनओसी लेने का काम भी खत्म करने जा रही है। सरदार दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को ‘फूड बाउल’ कि तौर पर जाता है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

देश की जीडीपी के मुकाबले अकेले पंजाब की जीडीपी 3 फीसदी है। पंजाब कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो व टूल्स, हैंड टूल्स, साइकिल टूल्स, आईटी, टूरिस्म के साथ साथ 80 प्रतिशत ट्रैक्टरों पैदा करने की हब है। उन्होंने कहा कि जालंधर को दुनिया में स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाता है, जो खेलों का हब है। निकट भविष्य में पंजाब सरकार ईवी पॉलिसी के जरिए व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है, जिसमें हम स्टैंप पेपर की कलर कोडिंग करने जा रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने कहा कि अगर वह नया उद्योग लगाने के लिए 50 एकड़ जमीन खरीदते हैं तो उन्हें हरे रंग का स्टांप पेपर मिलेगा। इसमें कलेक्टर रेट के अलावा सीएलयू का शुल्क भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास उस रंग का स्टांप पेपर है तो वे अगले दिन ही वह भूमि पूजन कर अपना काम शुरू कर सकते हैं। सरदार दलवीर सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि मान सरकार पंजाब के पानी को साफ और बचाने के लिए जल्द ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने मान सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जानकारी देते हुए आगे बताया कि 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 29000 सरकारी नौकरी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य, 580 मोहल्ला क्लीनिक बनाना, घूसखोरी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने आदि वादे पुरे किये गए है। उन्होंने कहा आने वाले समय में शेष सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों को जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *