Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को फैन का फोन छीनना पड़ा महंगा, जमकर हुई ट्रोल

Daily Samvad
2 Min Read
Bollywood Punjabi Actress Shehnaaz Gill
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Shehnaaz Gill: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कल रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और नेहा शर्मा की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की स्क्रीनिंग में शिरकत पहुंची थीं। इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज एक फैंस का फोन हाथ से खींचती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शहनाज ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने ऑफ- व्हाइट कुर्ता सेट के साथ पिंक दुपट्टा कैरी हुआ था। जैसे ही वह बाहर निकलीं, फैंस की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने पहुंच गईं। इस दौरान एक फैन अपने फोन से फोटो खींच रहा था तभी शहनाज ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और सेल्फी लेने लगीं। इसके बाद शहनाज अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

वीडियो सामने आते ही फैंस ने शहनाज के इस बिहेवियर के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ओवरएक्टिंग’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितनी ओवर एक्टिंग करती हैं ये फालतू में’। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हर कोई सफलता और शोहरत को शान से हैंडल नहीं कर सकता।’ हालांकि, कई लोगों ने उनका बचाव भी किया।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

https://youtu.be/7fTjawBF–g
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *