Punjab News: मोदी सरकार के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर जन जन तक संपर्क करेगी भाजपा- अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया और अगले एक महीने तक चलने वाले पार्टी के कार्यकर्मों की रूप–रेखा पेश की।

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 सफलतम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पार्टी की ओर से एक गीत भी जारी किया गया। साथ ही पार्टी के जनसम्पर्क कार्यक्रम के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया। इस प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, सुनील सिंगला भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

अश्वनी शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में ‘फ्रेजाइल फाईव’ से ‘टॉप फाईव’ की यात्रा की है।

भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुरिष्टिकर्ण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिहित की है। अश्वनी शर्मा ने कहा की पहले योजनाए कागजों की धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाए बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हूँ तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुँच पाते हैं। ना जाने कौन सा पंजा था कि एक रुपये में 85 पैसे खा जाता था।

आज नरेंद्र मोदी सरकार में 100 रुपए भेजे जाते हैं, तो 100 रुपए पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकारों में तो इसमे और अधिक लग कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकाल कर इसे भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री अब प्रधानसेवक के रूप में जनता–जनार्दन की सेवा कर रहे हैं।

जहाँ पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी, आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आंतकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया अब पूरी तरह बदल गया है। जहाँ पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी, आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नैशनल वार मेमोरियल है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए वार्षिक दिए जा रहे हैं, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों को घर दिए गए और लगभग हर घर में बिजली, पानी, गैस व शौचालय से जोड़ा गया गया।

युवाओ के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है

देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में गरीबों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओ के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतन विकास करने वाला भारत बना है।

आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है। मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *