Weather Update: अगर आप हिमाचल जा रहे हैं तो पढ़ लीजिए मौसम का हाल, हिमाचल और उत्तराखंड में गिरेंगे ओले, इन राज्यों में होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून की शुरुआत भी गर्मी से राहत भरी रहने वाली है। पिछले तीन दिनों से आ रही बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहने वाली है, जिससे लोगों को राहत मिलनी जारी रहेगी। वहीं, हरियाणा और पंजाब में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस बीच IMD ने पूरे हफ्ते का मौसम अपडेट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और एनसीआर के आज येलो अलर्ट जारी किया है। आईएसडी के अनुसार, आज बीते दो दिनों की तरह तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग की मानें तो 6 जून तक राजधानी के लोगों को गर्मी से मिल रही राहत जारी रहेगी और तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रेदश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखा जा सकता है। वहीं, दक्षिण यूपी के कानपुर आदि क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा होगा।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में सुबह से ही बारिश हो रही है, इसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

ओडिशा में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी भुवनेश्वर के साथ अनुगुल, ढेंकानाल, गजपति, गंजाम, बौध, कालाहांडी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कंधमान, रायगढ़ा और कोरापुट में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *