Punjab News: विकास भवन में अधिकारियों की पहली बैठक में विभाग की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विकास भवन एसएएस नगर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री का पदभार संभालने के मौके पर ऐलान किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम को और तेज़ किया जाएगा।

नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह इस ज़िम्मेदारी को पूरी दृढ़ता से निभाएंगे। स. भुल्लर ने कहा कि विभाग द्वारा कब्ज़े वाले बड़े ज़मीनी चंकस (टुकड़ों) पर पहल के आधार पर ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे बड़े ज़मीनी चंकस (टुकड़ों) को चिन्हित करके जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश की जाए। विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर को अधिकारियों को अवगत करवाया कि दूसरे चरण के अधीन करीब 1349 एकड़ सरकारी ज़मीन का कब्ज़ा छुड़ाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 9030 एकड़ भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवाया गया था, जिसका औसत बाज़ार मूल्य लगभग 2709 करोड़ रुपए बनता है। स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पंचायती ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमती सरकारी ज़मीन पर नियमों का उल्लंघन कर कब्ज़ा करने वाले रसूखदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि यह ज़मीन किसी की निजी मलकीयत नहीं। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जहां विभाग के विभिन्न विंगों के कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली, वहीं उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अधिकारियों से सहयोग मांगा।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *