Ward Bandi in Jalandhar: सरकार ने रोकी जालंधर वार्डबंदी की नोटिफिकेशन, संशोधन के बाद होगी जारी, नए निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील रिंकू निभाएंगे अहम भूमिका

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Ward Bandi in Jalandhar: पंजाब सरकार ने जालंधर में वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रोक दी है। माना जा रहा है कि नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और जालंधर के सांसद सुशील रिंकू की आपत्ति के बाद नोटिफिकेशन रोकी गई है। अब नए निकाय मंत्री बलकार सिंह की देखरेख में वार्डबंदी के ड्राफ्ट में संशोधन होगा।

पिछले दिनों डिमिलेटेशन बोर्ड की चंडीगढ़ में हुई बैठक में सदस्यों ने 85 वार्डों पर मंजूरी दे दी थी। इसमें जालंधर कैंट हलके में 4 नए वार्ड बढ़ाए गए हैं, जबकि जालंधर सैंट्रल हलके में 1 नया वार्ड जुड़ा है। कुल पांच वार्ड बढ़ने से जालंधर में 85 वार्ड हो गए हैं। तब कहा जा रहा था कि दो दिनों में नोटिफिकेशन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर में कई महीने से अटके वार्डबंदी की ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद इसकी कापी लीक हो गई थी। कापी लीक होने के बाद जालंधर में पार्षदी का चुनाव लड़ने वाले कईयों के चेहरे मुरझा गए थे। क्योंकि उनके मुताबिक वार्ड नहीं थे। खासकर वे लोग, जो उपचुनाव के दौरान सुशील रिंकू के कहने पर कांग्रेस छोड़ कर AAP में आए थे।

आपको बता दें कि जब वार्डबंदी हो रही थी, तब सुशील रिंकू कांग्रेस में थे। उस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा और अन्य नेताओं ने मिलकर वार्डबंदी में अहम भूमिका निभाई थी। उपचुनाव में सुशील रिंकू कांग्रेस छोड़ AAP में आए और सांसद बन गए। सुशील रिंकू के साथ कई कांग्रेसी कौंसलर और नेता कांग्रेस छोड़ AAP में आए हैं। जो चुनाव लड़ने के इच्छुक है। एसे में इस वार्डबंदी से उन्हें परेशान होना पड़ा। इसके बाद सरकार ने फिलहाल इसकी नोटिफिकेशन रोक दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कहा जा रहा है कि नए निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील रिंकू की आपत्ति के बाद फिलहाल सरकार ने वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रोक दी है। अब वार्डबंदी के ड्राफ्ट में संशोधन होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होगी। फिलहाल पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता लोग परेशान हैं।

इस वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रुकने के बाद अब निगम चुनाव में देरी हो सकती है। हालांकि नए निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा है कि जुलाई या अगस्त में निगम चुनाव करवा जा सकता है। इससे अंदाजा लगाए जा सकता है कि सरकार संभवता अगस्त में चुनाव करवा सकती है।

कौन सा वार्ड जनरल, कौन हुआ रिजर्व

  • जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
  • महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
  • एससी रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
  • एससी महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
  • बीसी रिजर्व वार्ड – 23 और 25

यह वार्डबंदी वाली लिस्ट हुई थी लीक, जिसे रोक दिया गया

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *