Train Accident: देश में बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 238 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुवनेश्वर। Train Accident: देश में बीती रात भयानक रेल हादसा हुआ है। Odisha Coromandel Train Accident Live Updates इस रेल हादसे में अब 238 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बीती रात ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 238 की मौत हो गई है, जबकि 1000 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

ट्रेन हादसे के बाद आठ ट्रेनें रद्द, सात के मार्ग बदले गए

खड़गपुर मंडल के बाहनगा के पास हुए ट्रेन हादसे के बाद आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि सात ट्रेन के मार्ग बदले गए। वहीं, दो ट्रेन की सेवा आंशिक रद्द कर दिए जाने की जानकारी यहां पूर्वतट रेलवे की तरफ शनिवार को दी गई है।

तीन जून 2023 को रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 18044 भद्रक से हावड़ा एक्सप्रेस
  • तिरुपति से 20890 तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 12551 बैंगलोर – कामाख्या एसी एसएफ एक्सप्रेस बैंगलोर से
  • 12864 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस बैंगलोर से
  • 12253 बैंगलोर – भागलपुर अंगा एक्सप्रेस
  • 08411 बालेश्वर-भुवनेश्वर स्पेशल
  • 08415/08416 दोनों दिशाओं से जेनापुर-पुरी-जेनापुर
  • 08439 (पुरी से पुरी-पटना स्पेशल)
  • 02.06.2023 को बैंगलोर से 12246 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस नराज-अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

  • 02.06.2023 को बैंगलोर से 12503 बैंगलोर-अगरतला एक्सप्रेस विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।
  • 02.06.2023 को बैंगलोर से 12864 बैंगलोर – हावड़ा एक्सप्रेस नराज-अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।
  • दिनांक 02.06.2023 को वास्कोडा गामा से 18048 वास्कोडा गामा-शालीमार कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा होते हुए चलेगी।
  • 02.06.2023 को सिलघाट टाउन से 15630 सिलघाट टाउन-तांबरम नगांव एक्सप्रेस झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते चलेगी।
  • 07029 अगरतला-सिकंदराबाद स्पेशल दिनांक 02.06.2023 को अगरतला से झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते चलेगी।
  • 02.06.2023 को तिरुचिरापल्ली से 12664 तिरुचिरापल्ली-एचडब्ल्यूएच हावड़ा एक्सप्रेस विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुडा के रास्ते चलेगी।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *