Gold And Silver Price: सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold And Silver Price: शादी विवाह के शुभ मुहूर्त का दौर जारी है। वेडिंग सीजन के इस दौर में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। शनिवार 3 जून को सोने चांदी ने फिर तेवर दिखाएं है। सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में भी आसमानी उछाल आया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

चांदी 1000 रुपये प्रति किलो चढ़कर 78600 रुपये हो गई। बताते चलें कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है।वाराणसी के सर्राफा बाजार में 3 जून को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 300 रुपये की उछाल के बाद 57100 रुपये हो गई। इसके पहले 2 जून को इसका भाव 56800 रुपये था।

image credit: google.com
image credit: google.com

वहीं 1 जून को इसकी 56950 रुपये थी। इसके पहले 29, 30 और 31 मई को सोने का भाव 56650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 27 और 28 मई को इसकी कीमत 56750 रुपये थी. वहीं बात 26 मई की करें तो इसका भाव 56800 रुपये था। 22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में भी उछाल आई।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

330 रुपये की उछाल के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 60220 रुपये हो गया। इससे पहले 2 मई को इसका भाव 59890 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा बाजार में सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में आसमानी तेजी आई है। चांदी 1000 रुपये प्रति किलो उछाल के बाद अब 78600 रुपये हो गया। इसके पहले 2 जून को इसकी कीमत 77600 रुपये थी।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *