Crime News: स्कूल में 2 नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण, गुस्साएं लोगों ने रेलवे स्टेशन और सड़कों पर किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) के एक स्कूल में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन-शोषण (Sexually Abused) का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों ने गुस्से में आकर बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे के बदलापुर के एक स्कूल में 3 और 4 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन-शोषण हुआ है। स्कूल के सफाईकर्मी पर बाथरूम में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। वहीं पुलिस ने सफाईकर्मी को अरेस्ट कर लिया है।

Crime News: स्कूल में 2 नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण, गुस्साएं लोगों ने रेलवे स्टेशन और सड़कों पर किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
गुस्साएं लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

आरोपी की पहचान अक्षय शिंदे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 17 अगस्त को लड़कियों के साथ बाथरूम में यौन-शोषण किया था। अगले दिन 18 अगस्त को जब माता-पिता को पता चला तो उन्होंने FIR दर्ज करवाई।

मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं मामले के सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल, कलास टीचर और स्टॉफ की एक महिला को निलंबित कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Crime News: स्कूल में 2 नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण, गुस्साएं लोगों ने रेलवे स्टेशन और सड़कों पर किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *