Jalandhar News: जालंधर में Dhan Dhan Guru Ramdas Sweet के मालिक को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी, दुकान का नाम भी बदलने को तैयार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के प्रतापबाग में स्थित धन-धन रामदास स्वीट शाप के मालिक वरिंदर सिंह राजू को आज हाथ जोड़कर माफी मांगकर अपनी जान छुड़ानी पड़ी। यही नहीं, अब वरिंदर सिंह राजू अपनी मिठाई की दुकान का नाम धन धन गुरु रामदास स्वीट शाप नहीं रख सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमृतसर से एसजीपीसी की जत्थेबंदियों ने आज प्रतापबाग में धन धन गुरु रामदास स्वीट शाप की दुकान मालिक को घेरकर कड़ा विरोध किया। जत्थेबंदियों का कहना था कि गुरु जी के नाम पर दुकान का नाम रखना और लेबर की टी शर्ट के पीछे गुरु जी का नाम लिखवाना बिल्कुल गलत है।

भारी विरोध के बाद हलवाई वरिंदर सिंह ने जत्थेबंदियों के आगे हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी और दुकान का नाम बदलने के लिए कहा। जत्थेबंदियों ने कहा धन धन गुरु रामदास जी के नाम पर मिठाई के डिब्बे और टी शर्ट बनाकर अपमान किया जा रहा है।

मिठाई के डिब्बे और टी शर्ट से गुरु जी का नाम हटाने को कहा

जत्थेबंदियों द्वारा दुकान का नाम बदलने और मिठाई के डिब्बे और टी शर्ट से गुरु जी का नाम हटाने को कहा है। जिससे दुकान मालिक वरिंदर सिंह राजू ने मान लिया। इसके बाद जत्थेबंदियां वापस चली गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस हलवाई की दुकान को लेकर पंगा पड़ा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाकर दुकान खोली गई है। जिसे लेकर कई लोगों ने निगम कमिश्नर समेत स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी से शिकायत की है। जिससे आने वाले दिनों में उक्त दुकान पर डिच चल सकती है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *