Kolkata Rape-Murder: बड़ी खबर, कोलकाता की रेप पीड़िता के माता-पिता का पुलिस पर गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता। Kolkata Rape-Murder: कोलाकाता (Kolkata) के आरजी कर अस्पताल में पिछले महीने ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीड़ित परिवार ने बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबाने के लिए उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि जब पूरे राज्य में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे और तुरंत एक्शन की मांग उठ रही थी, उसी दौरान पुलिस ने उनको पैसे लेकर मामला दबाने की कोशिश की थी।

Kolkata Rape-Murder
Kolkata Rape-Murder

ट्रेनी डॉक्टर के मामला-पिता ने कहा कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उसी दौरान पुलिस ने कथित तौर पर जांच पूरी किए बगैर ही पैसे देकर मामले को बंद करने की कोशिश की।

पीड़िता के पिता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ” पुलिस ने शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की, हमें शव देखने की परमिशन नहीं दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान पुलिस स्टेशन में हमें इंतजार करना पड़ा। बाद में जब शव हमें सौंपा गया, तो एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने हमें पैसे देने की पेशकश की, जिसे हमने तुरंत अस्वीकार कर दिया।”



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *