पंजाब
Punjab: 'आप' नेताओं के खिलाफ छापेमारी पर भड़के CM मान, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'आप' नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की लगातार छापेमारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा और उसकी एजेंसियां चाहे जितनी मर्जी छापेमारी कर लें, लेकिन कोई भी चीज 'आप' सरकार को पंजाब के लोगों के लिए दिन-रात मेहनत करने से नहीं रोक सकती।