पंजाब
Punjab News: गुरुघर की परिक्रमा में युवकों का विवाद कैमरे में कैद, बाहर चलकर लड़ने की बात पर मचा बवाल
अमृतसर के श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में युवकों के दो गुटों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष का कहना है कि गलती से दस्तार पर पैर लगने के बाद माफी मांगी गई थी, जबकि दूसरे पक्ष ने युवकों पर बहस करने और उकसाने का आरोप लगाया है।