पंजाब
Punjab News: ब्रिटेन के कारोबारियों को पंजाब में निवेश का न्योता, अमन अरोड़ा ने पेश किया औद्योगिक विकास का रोडमैप
भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के तहत शून्य-शुल्क का लाभ उठाने के लिए यूके के कारोबारों के लिए पंजाब को एक प्रमुख निर्माण केंद्र के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने इन्वेस्ट पंजाब में चंडीगढ़ स्थित ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समेरीग्लो के नेतृत्व वाले एक उच्च स्तरीय ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता की।