पंजाब
Punjab GST Fraud: पंजाब में ₹429 करोड़ की GST घोटाले में नया खुलासा, जालंधर-लुधियाना में छापेमारी के बाद कईयों पर FIR की तैयारी
पंजाब के कर विभाग ने 429.30 करोड़ रुपये की कथित GST धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में 62 फर्मों की पहचान हुई है, जिनमें 25 पंजाब में सक्रिय बताई गई हैं। लुधियाना में सम्मी धीमान समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस और कर विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं।