पंजाब
Punjab News: ख़रीफ सीजन में धान की सुचारू और निर्बाध खरीद के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार
पंजाब सरकार ने आगामी ख़रीफ मार्केटिंग सीजन 2026-27 के दौरान धान की सुचारू, निर्बाध और समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसी उद्देश्य के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।