पंजाब
Punjab News: पंजाब के अधिकार छीनना भाजपा की पुरानी आदत: CM भगवंत मान, पानी और RDF-VAT के बकाये पर केंद्र को घेरा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा पर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, पानी और राज्य के अधिकारों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर RDF और वैट का बकाया रोकने का आरोप लगाया। साथ ही अकाली दल-भाजपा पर नशे के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि AAP को मिल रहे जनसमर्थन से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।