न्यू फरक्का एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 7 की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, रेलवे देगी 5-5 लाख का मुआवजा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ/रायबरेली

रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं. स्थानीय लोगों और हरचंदपुर स्टेशन के स्टाफ के साथ एनडीआरएफ की टीम स्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे की तरफ से 5-5 लाख रुपये का मुआवजदा दिया जाएगा. वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

मामले में उत्तर रेलवे के एडीआरएम काजी महाराज अलाम ने बताया कि 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस बेपटरी हुई है. इसके लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. परिजन BSNL-05412-254145 व रेलवे-027-73677 के नंबर पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार

सूचना के मुताबिक, हादसे में दो बच्चे व एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. रायबरेली ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने एनडीआरएफ की दो टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है. लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

ट्रेन फरक्का से चलकर रायबरेली होते हुए नई दिल्ली जा रही थी. तभी हरचंदपुर आउटर के पास गलत ट्रैक पर जाने की वजह से यह हादसा हो गया. फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. मौके पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच चुकी है. घायलों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल हादसे के बाद रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेनों को अलग रूट से भेजने की तैयारी है।

लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *