पंजाब के जालंधर के सिटी के बाहर एक इंस्टीट्यूट में आज तड़के छापेमारी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा गया है। शाहपुर इलाके में स्थित एक शिक्षण संस्थान में बुधवार को काउंटर इंटेलिजेंस, सी.आर्इ.एफ. स्टाफ और जे.एंड.के. की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 5 लड़कों को एके 47 समेत खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें चार युवक कश्मीर के तो एक पंजाब का बताया जा रहा है। इन्हें पुलिस सीआईए थाने में लेकर आई है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार
गिरफ्तार छात्रों में 4 मुसलमान और 1 पंजाबी नौजवान शामिल है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए छात्रों के किसी गैंग या किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ें होने की आशंका है। छात्रों से AK 47 भी पकड़े जाने की बात सामने आर्इ है लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अब सभी छात्रों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गर्इ है। वहीं इस खबर के बाद छात्रों में दहशत का माहौल है।

लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो










