जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में 19 साल की एक लड़की ने एक स्वयंभू बाबा पर पिछले एक साल से बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘65 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है और वह फरार चल रहा है. उसे ढूंढ़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ
उन्होंने बताया कि यह कथित घटना छह अक्टूबर को सामने आयी जब रियासी के एक गांव निवासी लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की. जब उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने गर्भ संबंधी जटिलताएं होने की बात कहकर उसे जम्मू ले जाने की सलाह दी। अधिकारी ने बताया कि जम्मू में सरकारी अस्पताल में लड़की का सीजेरियन कर मृत भ्रूण निकाला गया।
लड़की ने आरोप लगाया कि गांव के मंदिर के पुजारी ने उससे एक साल तक कथित रूप से बलात्कार किया. महिला के परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत की और तब आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला दर्ज होने से पहले आरोपी गांव से भाग गया. पुलिस उसे ढूंढ़ने में जुटी है।
जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हास्टल में रहते थे आतंकवादी
https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0









