डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आतंकी गतिविधियों को लेकर तमाम संगठनों ने निंदा की है। शिव सेना बाल ठाकरे के वरिष्ठ नेता पंजाब सुभाष गोरिया ने कहा है कि इस मामले में सीटी इंस्टीट्यूट पर भी केस दर्ज होना चाहिए। इस मामले को लेकर वे कल पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मांग पत्र सौंपेंगे।
ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ
सुभाष गोरिया ने कहा कि शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट के कैंपस से पकड़े गए तीन आतंकियों के मामले में सीटी इंस्टीट्यूट की बड़ी लापरवाही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आतंकवादी एके 47 और विस्फोटक सामाग्री लेकर कैंपस में कैसे रह रहे थे। क्या इसकी जानकारी सीटी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन को नहीं थी।
अगर ये आतंकी सीटी इंस्टीट्यूट में कोई विस्फोट कर देते, तो हजारों जाने जाती। सीटी इंस्टीट्यूट इसके लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार है। शिव सेना बाल ठाकरे की इकाई भारतीय कामगर सेना मोर्चा लगाएगी ओर पुलिस कमिश्नर को सीटी ग्रुप के खिलाफ लिखती शिकायत कर मामला दर्ज करवाएगी।
जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हास्टल में रहते थे आतंकवादी
https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0









