मिलिए जालंधर के असली ‘राजा’ से… इनकी दरियादिली से पब्लिक खुशहाल, अफसर हैं परेशान, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर नगर निगम का खजाना खाली है। शहर के परेशान पब्लिक कौंसलर, मेयर, विधायक और सांसद तक गुजारिश कर रही है। काम भी कोई बड़ा नहीं है। काम है बारिश में जलभराव। सीवरेज जाम है। रोड खराब है। स्ट्रीट लाइट बुझी है। पानी गंदा आ रहा है। लेकिन अफसरों का एक ही बहाना है कि निगम का खजाना खाली है। मेयर कहते हैं विधायक से मिलो, विधायक कहते हैं मेयर से बात करो। जिससे कौंसलर इधर-उधऱ दर-दर भटक रहे हैं। एसे में एक युवा कौंसलर ने कुछ ही अलग ही करने का मन बनाया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

 

पहली बार कौंसलर चुने गए वार्ड-58 के राजविंदर सिंह राजा। इलैक्शन के समय वार्ड के लोगों से कई वायदे किए। चुनाव जीते। अब जब कौंसलर बने तो निगम के पास पैसा नहीं। एसे में कौंसलर राजविंदर सिंह राजा ने अपने इलाके में खुद के पैसे से काम करवाने को ठानी। युवा जोश और साथियों के सहयोग से राजा ने सबसे पहले कई साल से चली आ रही वाटर लागिंग की परेशानी को दूर करने को ठानी।

उन्होंने किशानपुरा चौक से लेकर लम्मा पिंड चौक के बीच जहां-जहां भी वाटर लागिंग की समस्या थी, अपने खर्चे से स्टार्म सीवर लाइन बिछवाई। टाइलें लगवाई। जिससे इस बार बारिश में यह इलाका झील नहीं बनेगा। राजा कहते हैं कि पिछले कई महीने से निगम अफसरों के दफ्तर का चक्कर काट कर थक गया। जिससे मैंने फैसला किया है कि अपने पैसे से काम करवाऊंगा। क्योंकि पब्लिक का लगातार दबाव था।

कौंसलर राजविंदर सिंह राजा ने अपने खर्चे से अन्य काम भी शुरू करवाया। वार्ड में सफाई करवाने के लिए उन्होंने नया रास्ता अख्तियार किया। जिससे सफाई व्यवस्था पटरी पर आई। वे कहते हैं कि पब्लिक ने हमें बड़ी उम्मीदों से चुना है। हम उन्हें सुविधाएं देने के लिए हैं, लेकिन अफसर सुनते नहीं है।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *