जालंधर नगर निगम का नया प्रयोग, गाय के गोबर और वैस्टेज से बन रही हैं सुगंधित लकड़ियां, हवन यज्ञ में होगा उपयोग, गोबर से गमले भी तैयार, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम और गौशाला पिंजरा पुल बुलंदपुर ने शहर में नया प्रयोग शुरू किया है। गाय के गोबर, मल-मूत्र और वैस्टेज से लकड़ियां और गोबर से बने गमले बना रहा है। इसके लिए गौशाला में प्रोजैक्ट लगाया गया है। इस पर करीब 85 हजार रुपए खर्च आया है। इसे लोगों को बेचा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

शहर के लोगों को जल्द ही गाय के गोबर से बनी लकड़ियां हवन यज्ञ के लिए मिल सकेगी। इसके लिए नगर निगम औऱ गौशाला पिंजरा पुल ने एक प्रयास शुरू किया है। आज नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन, असिस्टैंट हैल्थ अफसर डा. राजकमल, एक्सईएन दलजीत सिंह, गौशाला के प्रधान रवि कक्कड़, तरसेम कपूर ने गौशाला में लगी मशीनों का जाय़जा लिया।

नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा और असिस्टैंट हैल्थ अफसर डा. राजकमल ने बताया कि गौशाला और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से गौशाला से निकलने वाले वैस्टेज से लकड़ियां और गमले बनाने की मशीन लगाई गई है।

इन लकड़ियों से लोग हवन यज्ञ और अंतिम संस्कार में उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ वैस्टेज से तैयार गमला लोगों को बागवानी में काम आएगा। इसे जमीन के अंदर भी रख सकते हैं।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *