विकास कामों में निगम अफसर ने पकड़ी गड़बड़ी, मौके पर जाकर काम रुकवाया, रोड उखड़वाई, जांच के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

शहर में शुरू हुए विकास कामों की चैकिंग के दौरान गड़बड़ी मिलने पर नगर निगम के एसई अश्वनी चौधरी ने दो वार्डों में काम रुकवा दिया। उन्होंने टाइल्स की जांच के लिए आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अमन नगर में बन रही रोड में गड़बड़ी पकड़ी गई। ठेकेदार ने लीन कंक्रीट (रोड का बेस) को ठीक नहीं किया था, जिससे पूरी सड़क उखड़वा दी गई।

नगर निगम के सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (एसई) बीएंडआर अश्वनी चौधरी आज अपनी टीम के साथ पूरे एक्शन में दिखे। उन्होंने वार्ड-46 के लाहौरियां मोहल्ले में टाइल्स से बन रही सड़क का मुआयना किया। यहां टाइल्स में गड़बड़ी की आशंका के चलते लैब में टैस्ट करवाने को कहा गया है। चौधरी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो टाइल्स को जांच के लिए जीएनई लुधियाना भेजेंगे। 

इसके बाद अश्वनी चौधरी ने वार्ड- 78 के अमन नगर में बन रही रोड की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान रोड की बेस खराब पाई गई। जिससे चौधरी ने पूरे बेस को उखाड़ने का आदेश दिया। यहीं नहीं चौधरी ने अपने सामने पूरे बेस को डिच मशीन से उखड़वाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि बेस मजबूत बनाया जाए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *