जालंधर में पत्रकारों ने सांसद संतोख चौधरी और पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ की नारेबाजी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मजीठिया के खासमखास पुलिस अफसर के कमरे में मीडिया को धमकी, पत्रकारों ने लगाया धरना

डेली संवाद, जालंधर
सूबे में भले ही अकाली-भाजपा सरकार चली गई है, मौजूदा कांग्रेस की सरकार है। लेकिन कई अफसरों में अभी भी अकाली दल की झलक दिख रही है। जालंधर में एक डीसीपी रैंक का अफसर अभी भी अकाली दल के रंग में रंगा हुआ है। जिससे आज उक्त अफसर के दफ्तर में मीडिया के लोगों को सरेआम धमकाया गया। 

अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खासमखास पुलिस अधिकारी (DCP रैंक) के कमरे में निजी कार्य से पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों को धमकाया गया। दीपक नाम के एक शख्स ने डीसीपी रैंक के इस अफसर ने पत्रकारों को न केवल धमकाया, बल्कि बाहर निकल कर देख लेने की बात कही।

इससे गुस्साए पत्रकारों ने प्रिंट एंड इलैक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (पेमा) के प्रधान सुरिंदर पाल को जानकारी दी। पत्रकारों को धमकाने की सूचना पाकर प्रधान सुरिंदर पाल साथी पत्रकारों के साथ डीसीपी दफ्तर के सामने धरना लगाया। इस दौरान पत्रकारों ने बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

मामला बढ़ते देख कर पलिस के अफसरों ने दीपक नाम के शख्स को पत्रकारों से माफी मंगवाई। पेमा के प्रधान सुरिंदर पाल ने कहा है कि पत्रकारों के साथ धक्केशाही बरदाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर गगन वालिया, अभिनंदन भारती, लखबीर सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *