मोदी सरकार ने 8 कैबिनेट कमेटियों का किया दोबारा गठन, ये रही पूरी लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गृह मंत्री अमित शाह सभी 8 कैबिनेट समितियों में शामिल

ई दिल्ली। देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. भारत सरकार ने 8 कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह सभी 8 कैबिनेट समितियों में शामिल हैं वहीं प्रधानमंत्री ने राजनीतिक मामलों और संसदीय मामलों पर कैबिनेट की समिति में राजनाथ सिंह को शामिल नहीं किया है।

इन कमेटियों में अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट, कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन, कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ, कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट शामिल हैं. इसमें अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट का कंपोजीशन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास रहेगा।

कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन का कंपोजीशन गृह मंत्री अमित शाह, रोड ट्रांसपोर्ट एण्ड हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास रहेगा. इसके अलावा इसमें विशेष तौर पर जितेंद्र सिंह और हरदीप सिंह पुरी को भी शामिल किया गया है।

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स का कंपोजीशन अमित शाह

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनामिक अफेयर्स में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ एस जयशंकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स का कंपोजीशन अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और प्रहलाद जोशी को दिया गया है. इसमें विशेष तौर पर अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन को शामिल किया गया है। कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, अरविंद गणपत सावंत और प्रहलाद जोशी शामिल हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में पीएम मोदी

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर हैं. वहीं कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल हैं।

कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट में पीएम मोदी, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार गंगवार और हरदीप सिंह पुरी हैं. इसमें खास तौर पर नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल को शामिल किया गया है।

मोदी सरकार ने इन 8 कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया

  • अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट
  • कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ,
  • कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *