एससी आयोग ने पंजाब की दलित महिला को दिलाई झूठी शिकायतों से निजात, पढ़ें मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झूठी शिकायतें करने वालों के विरुद्ध एस.सी. आयोग के दख़ल के बाद मामला दर्ज

डेली संवाद, चंडीगढ़
कपूरथला जिले की निवासी एक दलित विधवा महिला को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद झूठी शिकायतों से निजात मिल गई है। इस सम्बन्धी जानकारी पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि अंजू लूथरा पत्नी स्वर्गीय कृष्ण गोपाल निवासी गली नं.-01, प्रीत नगर, फग़वाड़ा ने लिखित शिकायत पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पास की थी कि सतनामपुरा (कपूरथला) निवासी जोगिन्दरपाल, परमजीत कौर और डिपसी द्वारा उसके खि़लाफ़ झूठी शिकायत करके उसकी मान सम्मान को चोट पहुँचाने के साथ-साथ परेशान किया जा रहा था।

यह सभी शिकायतें पुलिस जांच में झूठी पाईं गई और जि़ला अटार्नी ने इस मामले में झूठी शिकायतें करने वालों के विरुद्ध एस.सी. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने की सिफ़ारिश की गई थी परंतु दो साल बीत जाने पर भी कपूरथला पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत का निपटारा करने के लिए एस.सी आयोग के मैंबर ज्ञान चंद दीवाली को इस मामले की पड़ताल सौंपी गई जिसके बाद इस मामले में तीन एस.पी रैंक के अधिकारियों की सिट बना कर जांच मुकम्मल करवाई गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि अंजू लूथरा की शिकायत सही है जिस पर आयोग ने सम्बन्धित व्यक्तियों के खि़लाफ़ एस.सी. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने के आदेश जि़ला पुलिस कपूरथला को दे दिए।

जि़ला पुलिस कपूरथला द्वारा सतनामपुरा (कपूरथला) निवासी जोगिन्दरपाल, परमजीत कौर और डिपसी के विरुद्ध एस.सी. /एस.टी ( प्रीवेन्शन ऑफ ऐटरोसिटी) एक्ट की धारा 3(1)(9) और आई.पी.सी. की धारा 182 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *