दीवाली से पहले फूड सेफ्टी टीमें पूरी तरह सक्रिय, कई जिलों में छापेमारी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अन्य राज्यों और जिलों से घटिया दर्जे की मिठाईयों की आमद को रोकने के लिए लगाऐ विशेष नाके

डेली संवाद, चंडीगढ़
दीवाली से पहले लोगों के लिए मानक और शुद्ध मिठाईयों को यकीनी बनाने के लिए राज्य में फूड सेफ्टी टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं। यह जानकारी पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कमिशनर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।

उन्होंने बताया कि नमूने लेने की प्रक्रिया जारी है जिसमें प्रतिदिन 100 से अधिक नमूने लिये जा रहे हैं और साथ ही फूड बिजऩस ऑपरेटरों को मिठाईयों की स्वच्छता और गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिठाईयां बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाते उचित फूड ग्रेड रंगों के मानक और मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हलवाईयों को मिठाईयां बनाने के मौके पर सिंथैटिक रंगों से परहेज़ करने और ज़्यादा मात्रा में तैयार की जा रही मिठाईयां बनाते समय उपयुक्त सफ़ाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनको अपनी ज़रूरत के अनुसार खोया स्वयं तैयार करने या विश्वनीय स्रोतों से बिल समेत इसकी खरीद करने के लिए कहा गया है।

त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ अन्य राज्यों और जिलों से घटिया दर्जे की मिठाईयों, पनीर और खोये की आमद को रोकने के लिए विशेष नाके लगाए गए हैं और फूड सेफ्टी टीमें इस पर 24 घंटे नजऱ रख रही हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *