पराली जलाने पर कैप्टन सख्त, SC के निर्देशों को तुरंत लागू करने के लिए अंतिम रूप-रेखा तैयार करने के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पराली न जलाने वाले छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देने सम्बन्धी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को तुरंत लागू करने के लिए कृषि विभाग को रूप -रेखा तैयार करने के आदेश जारी किये हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों, जिसमें पराली जलाने वाले किसानों पर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है, के अनुसार पराली जलाने पर लगाई पाबंदी का उल्लंघन करने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के आदेश भी जारी किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के प्रभावों, जिससे वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे राज्य पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, बारे विचार-विमर्श के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि समस्या के स्थाई हल के लिए केंद्र सरकार को राज्य का समर्थन करना होगा।

आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर शिकंजा कसा जाए

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने वित्तीय मुश्किलों के बावजूद पराली जलाने से किनारा किया है, ऐसे किसानों को मुआवज़ा देने और उत्साहित करने की ज़रूरत है। उन्होंने कृषि और वित्त विभाग को ऐसे किसानों को मुआवज़ा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के लागू करने को यकीनी बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को किसानों को अदायगी के लिए ज़रूरी फंड यकीनी बनाने के लिए कहा।

कैप्टन अमरिन्दर ने पुलिस विभाग को आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर शिकंजा कसने और पराली जलाने में शामिल किसानों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए ऐसे किसानों की पहचान करने के लिए भी कहा। जि़क्रयोग्य है कि पराली जलाने से राज्य और आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण हुआ है।

मीटिंग में बताया गया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसानों के विरुद्ध अब तक 900 से अधिक एफ.आई.आरज़ दर्ज की गई हैं जिनमें सबसे अधिक एफ.आई.आरज़ श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में की गई हैं और कुछ मामले संगरूर में भी दर्ज किये गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *