पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 4 केमिकल विश्लेषकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
सी.ई.एल. (केमिकल एग्ज़ामीनर लैब) खरड़ के कामकाज में तेज़ी लाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को 4 केमिकल विश्लेषकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे पहले इसी हफ़्ते 58 लैब टैक्नीशियनों की भर्ती की गई थी।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लैबोरेटरियों में विश्लेषकों की कमी को पूरा करने के लिए सी.ई.एल. की अलग-अलग शाखाओं में तकनीकी और कुशल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ज़्यादातर फोरेंसिक साइंस लैबों में हर महीने प्रति विश्लेषक 25 -30 नमूनों का विश्लेषण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी स्टाफ की भारी कमी के कारण सी.ई.एल. के विश्लेषक अब 60 नमूने हर महीने ले रहे हैं। इसके साथ ही 150-250 एक्साईज नमूने प्रति विश्लेषक भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 सीनियर विश्लेषकों को जल्द ही सहायक रसायनिक जाँचकर्ता के तौर पर पदौन्नत किया जायेगा और लैबोरेटरियों में नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए और विश्लेषकों की भर्ती भी जल्द की जायेगी।

सी.ई.एल. के विश्लेषक अब 60 नमूने हर महीने ले रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने सी.ई.एल. को अपग्रेड करने के लिए कई पहलकदमियां की हैं जिसके अंतर्गत साल 2019-20 में ज़रूरी उपकरणों के लिए 155 लाख रुपए मंज़ूर किये गए हैं और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पहले ही आरंभ की जा चुकी है जिसमें गैस क्रोमैटोग्राफ और मास स्पेक्ट्रोमीटर, यू.वी. स्पैकट्रोफोमीटर, मल्टीस्टेट ऐनालाईजऱ और एक अतिरिक्त पोर्टेबल अल्कोहल मीटर आदि उपरकरण शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फ्यूम हुड, प्रभावशाली ट्रीटमेंट प्लांट, माईक्रोस्कोप, ओवन, कोल्ड रूमज़ और लैब के अन्य ज़रूरी उपकरणों के लिए साल 2018-19 में 99.40 लाख रुपए की भी मंज़ूरी दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *