हिमाचल के आशीष चौहान को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 22 से 25 नवंबर तक आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के डिसवाणी गांव के आशीष चौहान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया।

आशीष चौहान इससे पूर्व 2017 से 2019 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। विश्वविद्यालय से बीएससी, बीजेएमसी और एमबीए तक की पढ़ाई कर चुके हैं। वर्तमान में वे इंडिया चाइना यूथ डायलॉग के महासचिव हैं। 2003 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय रहे है।

आशीष चौहान उत्तर भारत से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, कौल नेगी को प्रांत संगठन मंत्री, हिमाचल प्रदेश से ही आशीष शर्मा को सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह संयोजक और डॉ.  नितिन व्यास और धनदेव ठाकुर, कोमल वेकटा,  अंकित चंदेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रीति नेगी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *