गृहमंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को शाम 7 बजे मीटिंग के लिए बुलाया, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ‘भारत बंद’ के साथ और तेज हुए किसान आंदोलन (Farmers’ Protests) के बीच गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah to meet farmers) ने शाम 7 बजे किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है. यह काफी अहम जानकारी है क्योंकि उन्होंने अचानक से यह बैठक बुलाई है, वो भी तब जब सरकार पहले ही 9 दिसंबर यानी बुधवार को किसान संगठनों से फिर मुलाकात करने वाली है. मंगलवार की सुबह में अमित शाह की तरफ से भेजा गया प्रस्ताव भारत बंद के बीच आया, जब किसानों ने बंद के आह्वान के बीच ट्रैफिक, दुकानें, कई सेवाओं वगैरह को ठप कर दिया।

जानकारी है कि किसान नेता आज शाम 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. माना जा रहा है कि यह अनौपचारिक मुलाक़ात होगी. सुबह अमित शाह की तरफ़ किसानों को प्रस्ताव भेजा गया था. इसके तहत कुल 13 सदस्य गृहमंत्री से मिलेंगे. अमित शाह ने सिंघू, टिकरी और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं को बैठक में बुलाया है. राकेश टिकैत को भी बैठक में बुलाया गया है. राकेश टिकैत ने बताया कि ‘मेरे पास फ़ोन आया था, गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक के लिए बुलाया है. हम जाएंगे बैठक में और नेता जाएंगे. उन्होंने 7 बजे बुलाया है।’

बता दें कि इसके पहले हुई कई राउंड की बातचीत असफल रही है. शनिवार को हुई आखिरी मीटिंग सात घंटों तक चली थी, लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला था. सरकार ने 9 दिसंबर को फिर से मीटिंग बुलाई है. हालांकि, किसानों ने साफ कर दिया है कि सितंबर में लाए गए इस कानून को वापस लिए जाने से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है. उनको डर है कि इस कानून से उनकी आय कम हो जाएगी, वहीं वो कॉरपोरेट कंपनियों के मोहताज हो जाएंगे।

किसानों के साथ बातचीत को आगे बढ़ा रहे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वार्ता के असफल रहने के बाद कहा था कि सरकार में ‘अहंकार का भाव नहीं है’ लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वो इन कानूनों को वापिस नहीं लेंगे. किसानों ने इन कानूनों में खामियों को लेकर सरकार को 39 बिंदुओं का प्रेजेंटेशन दिया था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *