
नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की बात कही है। इसी के तहत आज किसानोंं ने देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं, वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। लोग आज भी अपने वाहन के साथ टोल प्लाजा पर कैश की लाइन में लगे देखे जा रहे हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा के प्रगतिशील किसान नेताओं ने मुझसे मुलाकात की और उन्होंने हस्ताक्षर के साथ तीन कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया कि ये कानून उन्हें कैसे लाभ पहुंचा रहे हैं।
माओवादी और नक्सल उन्हें चर्चा से रोक रहे हैं: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने उनकी पुरानी बातों में से निचोड़ निकालकर जो उनके संदेह नज़र आए उस पर एक बहुत अच्छा प्रपोजल दिया लेकिन उस पर भी कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि माओवादी और नक्सल उन्हें चर्चा से रोक रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ नेताओं ने इस आंदोलन को हाइजैक कर लिया है। नक्सल-माओवादी ताक़तें जो वहां हावी हो गई हैं…ऐसे में किसानों को समझना पड़ेगा कि ये आंदोलन उनके हाथ से निकल कर इन माओवादी और नक्सल लोगों के हाथ में चला गया है
सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बन्द करवाए रिलायंस के शोरूम









