MLA राजिंदर बेरी की एक और मेहनत रंग लाई, ढिलवां चौक से गुरुद्वारा तल्हण साहिब रोड के लिए 4.30 करोड़ जारी, 6 महीने में बनेगी रोड

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
ढिलवां चौक से गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा निहाल सिंह (जहाजों वाले गुरुद्वारा साहिब) सड़क बनाने के लिए सरकार ने 4.30 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस रोड का मुद्दा जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने विधानसभा में उठाया। जहां पीडीब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि इस रोड के लिए सरकार ने पैसे जारी कर दिए हैं।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने विधानसभा में आज ढिलवां चौक से ऐतिहासिक गुरुद्वारा तल्हण साहिब को जाती रोड का मुद्दा उठाया। इस सिंगल लेन सड़क को डबल लेन किया जाएगा। रामामंडी से तल्हन साहिब तक की सड़क सिंगल लेन है और काफी खराब हालत में है। इस सड़क से रोजाना हजारों की गिनती में संगत माथा टेकने आती है और खराब सड़कों के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि पिछले चार से पांच साल में संगत की गिनती तेजी से बढ़ी है। साथ ही टूटी सड़क के कारण दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। रामामंडी से गुरुद्वारा साहिब तक सड़क निर्माण के लिए 4.30 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। बेरी ने पिछले महीने लद्देवाली में रेल ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर आए पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला से भी सड़क निर्माण के लिए मांग की थी। सिंगला ने भी सड़क निर्माण को हरी झंडी दी थी।

पढ़ें विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे

rajinder beri1

सवालों से झल्लाए थाईलैंड के PM, पत्रकारों पर छिड़का सैनीटाइजर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *