पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

suicide

सुपौल। बिहार के सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर। जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड चार में रहने वाले पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खुदकुशी को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

जानकारी मुताबिक राघोपुर पंचायत के गद्दी वार्ड 12 के मिश्री लाल साह (50) के घर गंध आने पर ग्रामीणों ने इनकी सूचना मुखिया मो तस्लीम को दी। इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे। घर का एक कमरा भीतर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे।

मृतकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल सहित डीएसपी रामानंद कौशल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि अबतक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस के मुताबिक घटना खुदकुशी है या कुछ और ये जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह दे रहे हैं ‘मीठी गोली’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *