Big News: लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग में गैंगवार, बीच सड़क चलीं दनादन गोलियां, दो की मौत, कई घायल

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

gangwar

अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर में कालका चौक पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कार में सवार युवकों पर दूसरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में मौली जागरां के रहने वाले राहुल (23) और प्रदीप उर्फ पंजा की मौत हो गई।

हादसे में चालक गौरव (24) और अश्विनी को भी गोलियां लगी। दोनों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां से गौरव को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही आईजी वाई पूर्ण कुमार, एसपी हामिद अख्तर, डीएसपी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि पेशी से लौट रहे युवकों पर हमला किया गया था। सूत्रों के अनुसार मामले को कुछ साल पूर्व जेल में हुए लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग के सदस्यों में हुए झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है।

अंबाला के एसपी हामिद अख्तर ने कहा कि मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *