मशहूर अभिनेत्री शशिकला ने दुनिया को कहा अलविदा, 100 से ज्यादा फिल्मों में किए शानदार एक्टिंग

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

shashikala

मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का 4 अप्रैल को 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर राइटर किरन कोट्रियाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 100 से ज्यादा फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभा चुकीं शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 में महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। हलाांकि अभी शशिकला के परिवार की ओर से उनके निधन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को लेकर उन्हें 2007 में पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उन्हें 2009 में वी शांताराम अवॉर्ड्स के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट से भी नवाजा गया था। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर था, उन्होंने ओमप्रकाश सहगल से शादी की थी। महज 11 साल की छोटी उम्र में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां उनके पिता ने बेटी के लिए एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो जाकर काम ढूंढना शुरू किया।

इसी दौरान शशिकला की मुलाकात एक्ट्रेस और सिंगर नूरजहां से हुई। नूरजहां को वे अच्छी लगीं और उन्होंने अपने पति से कहकर उन्हें फिल्म में काम दिलवा दिया। शशिकला ने 1945 में फिल्म ‘जीनत’ में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। फिल्मों के बाद शशिकला ने टीवी का रुख किया। जहां वे जीना इसी का नाम है, अपनापन, दिल देके देखो, आह, किसे अपना कहें और सोनपरी में काम किया। वहीं फिल्मों में मां के रोल भी निभाए, जिनमें मदर 98, परदेसी बाबू, बादशाह, कभी खुशी कभी गम, मुझसे शादी करोगी और चोरी-चोरी जैसी फिल्में शामिल हैं।

पति से अलग होकर विदेश चली गईं थीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक पति से झगड़ों के चलते शशिकला एक शख्स के साथ विदेश चली गईं थीं, लेकिन वह इंसान उन्हें बेहद टॉर्चर करता, इसलिए वे इंडिया लौट आईं। वापस आकर पागलों की तरह सड़क पर घूमती थीं, फुटपाथ पर सोती थीं। कोई कुछ खाने के लिए दे देता तो वे खा लेती थीं। शांति की तलाश में आश्रम और मंदिरों में भटकती रहती थीं। फिर वे कोलकाता चली गईं और मदर टेरेसा के साथ 9 साल रहीं। लोगों की सेवा की। जब थोड़ी शांति मिली तो दोबारा मुंबई आकर फिल्मों में काम शुरू किया। अपने आखिरी समय में शशिकला छोटी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। बड़ी बेटी की कैंसर की वजह 1993 में मौत हो गई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *