Big News: नाइट कर्फ्यू में डिप्टी मेयर के घर मना जश्न, डांस करने वाली महिला समेत 200 लोगों पर FIR

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

पटना। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है। बिहार में लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है, जिन्हें रोकने के लिए नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन शनिवार को वायरल एक वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला मुजफ्फरपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। मानमर्दन के बेटे के जनेऊ उपनयन के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। बताया गया कि इसके लिए मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक आवास लालगंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया था।

शुक्रवार शाम में नाच-गाने और पार्टी का आयोजन हुआ था। इस मौके पर भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था, इस दौरान रात भर पार्टी चली और जमकर नाच-गाना हुआ खूब ठुमके लगाए गए, इसमें खुद मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी से लेकर कई लोगों ने जमकर नाच गाना किया।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइंस की ऐसी की तैसी होती रही।  बताया जा रहा कि उनके सरकारी गनर भी उत्साह में आकर डांस करते हुए कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते देखे गए। खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस का ये जवान नाच-गाने के बीच सरकारी गन से फायरिंग करता दिखा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *