LIVE: सिखों ने पंजाबी गायक गुरदास मान को बताया RSS का एजैंट, Facebook पर लाइव होकर मान ने मांगी माफी, पढ़ें पूरा विवाद

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नकोदर
पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान को सिख संगतों द्वारा RSS का एजेंट बताए जाने और श्री गुरु अमरदास जी का अपमान करने को लेकर एफआईआर की मांग के बाद आखिरकार गुरदास मान ने सभी सिख संगतों से माफी मांग ली है। उन्होंने अपने फेसबुक पेस पर लाइव होकर माफी मांगी है।

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर गुरदास मान द्वारा लाडी शाह की तुलना गुरु अमरदास जी से करने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर सिख संगत में भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं इस बीच, गुरदास मान ने अपने इस बयान पर माफी मांगी है।

गुरदास मान मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर फिर भी ऐसा हुआ है तो वो माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की किसी से तुलना नहीं की जा सकती।

सिखों ने Gurdas Maan को बताया RSS का Agent। मान ने माफी मांगी, देखें Video

https://www.youtube.com/watch?v=Yrl83JUcq44

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *