Cyber Crime: महिला डाक्टर से 3 लाख रुपए की ठगी, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Cyber Crime: साइबर के शातिर ठगों ने एक महिला डाक्टर से 3 लाख रुपये की ठगी की है। शातिर ने खुद को सेना का जवान बताया और अपनी बातों में उलझाकर उससे ठगी कर ली। मामला चंडीगढ़ का है। जहां सेना का जवान बनकर एक युवक ने महिला को दिन दहाड़े ठग लिया।

जानकारी के मुताबिक सेना का जवान बनकर बच्चों के लिए मेडिकल कैंप लगाने का झांसा देकर महिला डाक्टर से तीन लाख रुपये की ठगी की वारदात हुई है। सेक्टर-37बी निवासी डा. सौम्यता त्रिपाठी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित के मोबाइल नंबर, पैसे ट्रांजेक्शन के लिए बैंक अकाउंट की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

ठगी का शिकार हुई डा. सौम्यता त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें 23 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से काल आई थी। काल करने वाले ने बताया कि वह इंडियन आर्मी से डा. सतीश बात कर रहा है। उसे चंडीगढ़ के डा. अजय से आपकी जानकारी मिली है। उसने कहा कि वह सेना के जवानों के बच्चों के लिए एक मेडिकल कैंप लगाना चाहता है। इस संबंध में आपकी मदद चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार

डा. सौम्यता ने हामी भर दी और 20 हजार रुपये मेडिकल कैंप के लिए उसे ट्रांसफर कर दिए। डा. सौम्यता ने पहले पैसे ट्रांसफर करने के लिए मना किया लेकिन शातिर ने आर्मी का प्रोटोकाल बताकर एडवांस पैसे लेने के लिए उसे मना लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि शातिर ने इसके बाद वीडियो काल कर आर्मी प्रोटोकाल के तहत कैंप की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशों की पालना करने की गुजारिश की।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *