Adani: गौतम अडानी बने विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जाने कैसे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Adani: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की The Real Time Billionaires List के मुताबिक, अडानी ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया है। अडानी के पास इस समय 155.3 बिलियन डॉलर (करीब 12.39 लाख करोड़) की संपत्ति है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, जिनके पास 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

अमेरिका में 14 सितंबर के दिन कई बड़े बिजनेस मैन और उद्योगपति को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज को काफी बड़ा झटका लगा था । Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस को एक दिन में $9.8 बिलियन (लगभग ₹80,000 करोड़) का नुकसान हुआ।

जबकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी संपत्ति में $8.35 बिलियन (लगभग ₹70,000 करोड़) की गिरावट देखी। उस दिन अमेरिका में बढ़ती महंगाई को लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया था, जिसके चलते शेयर बाजार में हलचल देखी गई थी।

अभी तक थे तीसरे सबसे अमीर आदमी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने अगस्त में दुनिया के सबसे अमीर व्यतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी (3rd Richest Man) बन गए थे। तब उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़ दिया था।

अडानी के पास उस वक्त 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति थी। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस थे।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *