Punjab News: एक विधायक एक पेंशन योजना को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘एक विधायक एक पेंशन’ योजना के फैसले पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पंजाब के 6 पूर्व विधायकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पूर्व विधायक लाल सिंह, सरवन सिंह, राकेश पांडे, सोहल सिंह, मोहन लाल, गुरविंदर अटवाल ने यह याचिका दायर की है, जिसके बाद आप सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

बता दे कि पंजाब सरकार ने एक योजना लागू की है कि राज्य के किसी भी विधायक को केवल एक ही पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी भी बार विधायक रहा हो। अब तक राज्य में एक नियम था कि एक प्रतिनिधि जितनी बार विधायक बनता है, उसे उस कार्यकाल के लिए पेंशन मिलती है। जैसे अगर कोई 5 बार विधायक रहा है, तो उसे 5 पेंशन मिलती थी।

इसे पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बंद कर दिया था। अब राज्य के विधायकों को अब एक बार की पेंशन मिलेगी। पंजाब सरकार पहले भी पेंशन योजना को लेकर कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाई थी, लेकिन कानूनी तौर पर इसे विधानसभा में पारित करना जरूरी था।पंजाब सरकार जून में इस संबंध में विधानसभा में एक प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसे पारित कर दिया गया था।

अधिसूचना जारी होने के बाद अब पंजाब के विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिल रही है। जिसपर पंजाब सरकार का कहना है कि एक विधायक एक पेंशन लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 19 करोड़ रुपये का बोझ कम हो जाएगा।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *