Punjab News: अमृतसर की घी मंडी में नशे से धुत मिला एक निहंग

Daily Samvad
2 Min Read
Say No to Drugs
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले में निहंग सिखों के दो वीडियो सामने आए हैं। जहां एक निहंग विरासती मार्ग पर नशे के आदी युवक से तंबाकू लेकर उसका सेवन न करने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में एक निहंग खुद नशे में धुत दिखाई दे रहा है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि बीते दिनों दो निहंगों ने तंबाकू खाने के कारण ही गोल्डन टेंपल के पास एक युवक का कत्ल कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

इसमें निहंग सिख खुद को तरना दल का बता रहा है। वह इतना अधिक नशे में है कि उसका सीधा खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। वह वहां के लोगों को कह रहा था कि उसने किसी को कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप बैठा हुआ था और ना उसने शराब नहीं पी, चाहे कोई उसका मुंह सूंघ ले। अब बात जहां पर यह है कि अगर उसने शराब नहीं पी, तो कौन-सा नशा किया था ।

वहीं दूसरी तरफ कुछ निहंगों ने गोल्डन टेंपल के पास एक नशेड़ी को पकड़ लिया। उन्होंने युवक की जेब से तंबाकू के पैकेट निकलवाए। जिसके बाद निहंगों ने जिला प्रशासन से गोल्डन टेंपल के आसपास तंबाकू रहित क्षेत्र बनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से इस तरफ ध्यान देने की अपील की और कहा अगर प्रशासन ऐसा करने में नाकामयाब रहा तो फिर निहंगों को इल्जाम देना बंद कर दो।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *