Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल, कई छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश, यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Chandigarh University: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार आधी रात को बवाल हो गया। यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। उसने यह वीडियो शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा। उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसका पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। फिलहाल कैंपस में माहौल तनावपूर्ण है।

इस मामले में सबसे अहम अब छात्राओं की वीडियो लगातार बनाए जाने का मुद्दा है। छात्रा काफी समय से यह वीडियो बना रही थी। आखिर इन वीडियो को इकट्‌ठा करने का मकसद क्या था? इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

लड़की की हालत गंभीर, परिजन बुलाए

जिन लड़कियों ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देख लिया था। इसके बाद उन सभी 8 छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी के परिजनों को वहां बुला लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह लड़की लंबे समय से छात्राओं के वीडियो बना रही थी, जिसे वह शिमला में अपने फ्रेंड को भेज रही थी। उस दोस्त ने अब यह वीडियो वायरल कर दिए। जिसका पता चलते ही लड़कियों का गुस्सा फूट पड़ा।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप

लड़कियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। देर रात तक यहां हंगामा चलता रहा। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़कियों से जुड़ा मामला होने की वजह से सीनियर अफसरों ने वहां कैंप लगा लिया है।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *