Punjab News: बठिंडा में सुंदरता मुकाबले का पोस्टर लगाने की कार्यवाही निंदनीय: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: सुंदरता मुकाबले के नाम अधीन बठिंडा में एक एन.आर.आई द्वारा जाति विशेष की लडक़ी के साथ विवाह करवाने के लिए लडक़ी का चयन करने हेतु सुंदरता मुकाबले के फ्लैक्स लगाने की कार्यवाही अति-निंदनीय है। उक्त प्रगटावा पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस मामले सम्बन्धी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर को हुक्म दिए कि वह इस मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करें। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को निर्देश दिए कि औरतों की अश्लील प्रतिनिधित्व (प्रबंधन) एक्ट, 1986 की धारा 4 के अनुसार लड़कियों के सुंदरता मुकाबले सम्बन्धी विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिसके उपरांत विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खि़लाफ़ एफ.आई.आर दर्ज करके गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बठिंडा में लगे इस फ्लैक्स सम्बन्धी जानकारी उनको सोशल मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुंदरता के नाम पर औरतों में भेद-भाव की भावना पैदा करने वाला और समाज में जात-पात को बढ़ावा देने वाला है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वह बठिंडा में घटी इस घटना के रोष के तौर पर शहर में एक जागरूकता मार्च निकालेंगे, जिससे लोगों को औरतों के प्रति सही नज़रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की विदेश में बसने की चाहत भी इस तरह की घटनाओं के घटने का कारण बनती हैं।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *